Showing posts with label Exam Preparation Material. Show all posts
Showing posts with label Exam Preparation Material. Show all posts

Tuesday, August 11, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - BTC Exam Paper Shared by sandhu -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - BTC Exam Paper Shared by sandhu


Sandhu Patel >>>

सभी प्रश्न परीक्षा के हिसाब से
महत्वपूर्ण है जो कि परिग्यान पर आधारित है।
पिछली बि.
बी०टी०सी०
परीक्षा के अाधार पर पेपर सेट किया गया तो पेपर सरल
होगा और माड्यूल पर आधारित होगा। माड्यूल के इतर कुछ
भी नहीं आयेगा ऐसा हमारा अपना विचार
है। मै समझ
सकता हूं कि आप लोग परीक्षा को लेकर कितने घबराये
हुए व परेशान हैं। मेरी यही सलाह है कि
परिग्यान माड्यूल का मन लगा कर अध्ययन करे और मस्त रहें।
इन प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर लें किसी
भी त्रुटि के लिए एडमिन जिम्मेदार नहीं
है। प्रयास शतप्रतिशत किया गया है। अपनी समझ व
स्तर से तैयारी करें।
१. 'काल' के प्रमुख भेद हैं -
अ. दो
ब. तीन
स. चार
द. छैः (ब)
२. क्रिया के भेद हैं -
अ. अकर्मक
ब. सकर्मक
स. दोनों
द. इनमें से कोई नहीं (स)
३. ओडिसी है -
अ. लोक नृत्य
ब. शास्त्रीय नृत्य
स. दोनों
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
४. मयूरभंज छाऊ कहॉ का लोक नृत्य है -
अ. पंजाब
ब. असम
स. उड़ीसा
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
५. भरतनाट्यम कहॉ का शास्त्रीय नृत्य है -
अ. तमिलनाडु
ब. गुजरात
स. असम
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
६. नृत्य से भली भांति जुड़े हुए हैं -
अ. कविता
ब. चित्रकला
स. मूर्तिकला
द. सभी (द)
७. गणित शिक्षण में सफलता प्राप्त करने हेतु
जरूरी है-
अ. बच्चों की सामान्य या उनकी
परिवेशीय भाषा
का प्रयोग करे
ब. कक्षा का माहौल सदैव हल्का रहे जिससे
बच्चे अपने को तनाव रहित समझें
स. गणितीय सम्बोधों को बच्चे के व्यावहारिक
जीवन से जोड़कर स्पष्ट करें
द. उपर्युक्त सभी (द)
८. पी०टी०ए०/एम०टी०ए०
संघ के उद्देश्य हैं-
अ. संस्था और स्थानीय समाज के पारस्परिक
संबंधों को बढ़ाना
ब. संस्था में नई शैक्षिक योजनाओं के संचालन
और क्रियान्वन के लिए स्थानीय समाज का
सहयोग प्राप्त करना
स. संस्था एंव बच्चों की समस्याओं की
जानकारी
प्राप्त करना और स्थानीय समाज के
भौतिक, आर्थिक और नैतिक सहयोग से
उनके निराकरण के लिए प्रयास करना
द. उपरोक्त सभी (द)
९. अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का
आयोजन प्रत्येक माह के.... को किया जाना
आवश्यक है -
अ. शनिवार या रविवार
ब. रविवार या सोमवार
स. सोमवार या मंगलवार
द. बुधवार या गुरूवार (अ)
१०. मीनामंच के कार्य-
अ. विभिन्न विषयों पर समूह में चर्चा करेगी
ब. नुक्कड़, नाटक, कला, गीत, कहानी
तैयार
करेगी
स. विद्यालय न जाने वाली बालिकाओं को
विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करेगी
द. उपरोक्त सभी (द)
११. राज्य हिन्दी शिक्षा संस्थान... में स्थित है -
अ. वनारस
ब. इलाहाबाद
स. लखनऊ
द. कानपुर (अ)
१२. मीना मंच के उद्देश्य -
अ. बाल विवाह की रोकथाम
ब. बाल एवं महिला अधिकारों का ग्यान कराना
स. समस्त बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना
द. उपरोक्त सभी (द)
१३. विद्यालय विकास योजना के उद्देश्य -
अ. विद्यालय के शैक्षिक स्तर में उन्नयन करना
ब. प्राथमिकता के आधार पर विकास
योजनाओं का क्रियान्वन करना
स. बेहतर परिणाम पाने के लिए कार्य करना
द. उपरोक्त सभी (द)
१४. कौन सा वर्ण ओष्ठय नहीं है -
अ. प
ब. उ
स. ब
द. ल (द)
१५. 'क्ष' संयुक्त रूप है -
अ. क् + ष
ब. क + य
स. का + षा
द. क + ष (अ)
१६. अन्तस्थ वर्ण है -
अ. श् , स, स्
ब. य, र, ल, व
स. क्, च् , ट, र
द. ज् , इ, न , ण (ब)
१७. समाज के भेद हैं -
अ. द्धन्द्ध, द्धिगु, कर्मधारय, तत्पुरूष,
अव्ययीभाव, बहुव्रीहि
ब. द्धन्द्ध, द्धिगु, कर्मधारय, कापुरूष
अव्ययीभाव, बहुव्रीहि
स. द्धन्द्ध, द्धिगु, कर्मकारक, तत्पुरूष,
अव्ययीभाव, बहुव्रीहि
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
१८.स्वतन्त्रता के समय कितनी जनसंख्या साक्षर
थी
अ. केवल २० प्रतिशत
ब. ३० प्रतिशत
स. १५ प्रतिशत
द. १४ प्रतिशत (द)
१९. ह्यस क्या है -
अ. बच्चे का विद्यालय से किसी स्तर पर
प्राथमिक कक्षायें पूरी करने से पहले ही
चले
जाना
ब. किसी बच्चे का एक ही कक्षा में एक
बर्ष से
अधिक समय तक रूका रहना
स. उपरोक्त दोनो
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
२०. सर्वप्रथम किस समिति ने ह्यस - अवरोध की
समस्या पर ध्यान आकृष्ट किया -
अ. हारयंग समिति
ब. कोठारी समिति
स. इनमें से कोई नहीं (अ)
२१. अवरोध क्या है -
अ. बच्चे का विद्यालय से किसी स्तर पर
प्राथमिक कक्षायें पूरी करने से पहले ही
चले
जाना
ब. किसी बच्चे का एक ही कक्षा में एक
बर्ष से
अधिक समय तक रूका रहना
स. उपरोक्त दोनो
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
२२. विद्यालय की समय सारणी
कैसी होनी चाहिये -
अ. लचीलीपन
ब. कठोर
स. इनमें से कोई नहीं (अ)
२३. शिक्षकों को जानकारी होना चाहिए -
अ. पाठ्यक्रम
ब. पाठ्य पुस्तकों व कार्य पुस्तिकाएं की
स. शिक्षक संदर्शिकाएं की
द. उपरोक्त सभी की (द)
२४. शिक्षा की पूरी प्रक्रिया में....
की अनुपस्थिति शिक्षा की गुणवत्ता को
प्रभावित करती है -
अ. बच्चा
ब. शिक्षक
स. समुदाय
द. उपरोक्त तीनो की (द)
२५. ब्रिज कोर्स में शिक्षण का कार्य कौन करता है -
अ. शिक्षक
ब. प्रेरक
स. अनुदेशक
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
२६. सामान्य रूप से बाल विकास की कौन
-कौन सी अवस्थाएं है -
अ. शैशवावस्था - जन्म से ५ वर्ष तक
ब. बाल्यावस्था - ६ वर्ष से १२ वर्ष तक
स. किशोरावस्था- १३ वर्ष से १८ वर्ष तक
द. उपरोक्त सभी (द)
२७. स्वर कितने होते हैं -
अ. ११
ब. १०
स. १४
द. १५ (अ)
२८. ऊष्म व्यंजन है -
अ. य र ल व
ब. श ष स ह
स. क्ष त्र श्र
द. ऑ ज़ फ़ (ब)
२९. अनुस्वार है-
अ. अः
ब. अं
स. दोनो
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
३०. विसर्ग है -
अ. अः
ब. अं
स. दोनो
द. इनमें से कोई नही (अ)
३१. 'प' वर्ग का व्यंजन है -
अ. भ
ब. ट
स. च
द. घ (अ)
३२. श्यामपट्ट का आविष्कार किसने किया था - अ. जेम्स विलियम
ब. डॉन विलियम
स. दोनों
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
३३. श्यामपट्ट होते हैं -
अ. लकड़ी के
ब. सीमेंट के
स. दोनो प्रकार के
द. इनमें से कोई नहीं (स)
३४. लकड़ी के श्यामपट्ट होते हैं -
अ. स्थिर श्यामपट्ट
ब. स्टैंड श्यामपट्ट
स. चलित श्यामपट्ट
द. उपरोक्त सभी (द)
३५. श्यामपट्ट का प्रयोग किया जाता है -
अ. कठिन शब्दों तथा अक्षरों को स्पष्ट करने के
लिए
ब. नियम, परिभाषा तथा शिक्षण बिन्दु देने के
लिए
स. सूचना अंकन, तिथि का ग्यान देने तथा
तालिका आलेखन के लिए
द. उपरोक्त सभी के लिए (द)
३६. शिक्षण अधिगम सामग्री में शामिल है-
अ. प्रोजेक्टर, रेडियो व टेलीविजन
ब. मानचित्र व ग्लोब
स. बैठने की व्यवस्था और टाट पट्टी
द. उपरोक्त सभी (द)
३७. विचारों का आदान प्रदान होता है -
अ. वाद-विवाद विधि में
ब. मान्टेसरी विधि में
स. प्रायोजना विधि में
द. किण्डरगार्टन विधि में (अ)
३८. बोलना कौशल के दोष है -
अ. हकलाना व तुतलाना तथा मनौवैज्ञानिक दोष
ब. अधिक या न्यून गति तथा प्रवाह एवं
ओजस्विता की कमी
स. आरोह-अवरोह की अनिश्चितता
द. उपरोक्त सभी (द)
३९. किन विधियों द्वारा बोलना कौशल का
विकास किया जा सकता है -
अ. कविता का सस्वर वाचन तथा अभिनय
ब. भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता
स. शब्द कार्ड पर लिखे सचित्र शब्द
द. उपरोक्त सभी (द)
४०. बोलना कौशल के गुण हैं -
अ. शुद्धता एवं स्पष्टता
ब. प्रवाह तथा विचार क्रमबद्धता
स. अवसरानुकूलता तथा प्रभावोत्पादकता
द. उपरोक्त सभी (द)
४१. छात्रों में सुनना कौशल का किन विधियों
द्वारा विकास किया जा सकता है -
अ. गीत व कविता के सस्वर वाचन के द्वारा
सुनना व सुनाना
ब. चित्राधारित कहानी को सुनाने के द्वारा
स. उपरोक्त दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नहीं (स)
४२. सुनना कौशल का अर्थ बालकों में ऐसी
क्षमता का विकास करने से है जिससे कि वे
किसी कथन को -
अ. ध्यान से सुन सकें, उसका सही अर्थ समझ
सकें
ब. सुनी हुई बात पर चिन्तन एवं मनन कर सकें
एवं उचित निर्णय ले सकें
स. अ एवं ब दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नहीं (स)
४३. भाषा के क्षेत्र में अक्षम बच्चों की पहचान
कैसे करोगे-
अ. वर्तनी को अलग - अलग पढ़ने के बाद
उससे शब्द बनाकर उसका उच्चारण करने
में कठिनाई महसूस करता है
ब. पढ़ते समय पंक्तियाँ छोड़ देता है अथवा एक
पंक्ति को दो बार पढ़ता है
स. शब्दों का गलत क्रम में उच्चारण करता है,
जैसे- कल को लक,, अमरूद को अरमूद,,
स्कूल को इस्कूल आदि
द. उपरोक्त सभी (द)
४४. अंग्रेजी भाषा को द्वितीय भाषा के रूप
में
सीखने में कौन - कौन से कारक महत्वपूर्ण
हैं -
अ. भाषा से सम्पर्क
ब. प्रेरणा
स. पुनरावृति
द. उपरोक्त सभी (द)
४५. अंग्रेजी भाषा में बोलने के कौशल के प्रमुख
पक्ष हैं -
अ. शब्द भंडार
ब. मौखिक अभिव्यक्ति
स. अ एवं ब दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नहीं (स)
४६. अंग्रेजी भाषा में पढ़ने का कौशल के प्रमुख
पक्ष हैं -
अ. सस्वर पठन/वाचन
ब. मौन पठन/वाचन
स. अ एवं ब दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नही (स)
४७. संथाल विद्रोह कब हुआ था -
अ. १८५५
ब. १८९९
स. १९१०
द. १८३१ (अ)
४८. मुण्डा जनजातिय समूह कहॉ रहता था -
अ. छोटा नागपुर
ब. नागपुर
स. कानपुर
द. खानपुर (अ)
४९. झूम खेती की जाती
थी -
अ. बड़े - बड़े भूखण्डों पर
ब. छोटे-छोटे भूखण्डों पर
स. दोनों में
द. उपरोक्त मे से कोई नहीं (ब)
५०. कागज काटने की विधियां है -
अ. ज्यामितीय डिजाइनों की कटाई
ब. कागज के चित्र काटना
स. पशु-पक्षियों के चित्र काटना
द. उपरोक्त सभी (द)
५१. संगीत कला शिक्षण के उद्देश्य है -
अ. संगीत के माध्यम से राष्ट्रीयता,
मानवता,
भावात्मक एकता तथा नैतिकता आदि गुणों
का विकास करना
ब. भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा एवं
स्वाभिमान का भाव उत्पन्न करना
स. गीतों में निहित स्वर, लय और ताल की
अनुभूति कराना
द. उपरोक्त सभी (द)
५२. .... भाषा सिखाने की रीढ़ है -
अ. पढ़ना दक्षता
ब. लिखना दक्षता (अ)
५३. भाषा पठन के प्रकार हैं -
मुद्रा भाव पठन,
दृश्य पठन
चित्र पठन
अभिनय पठन
अक्षर पठन
मात्रा पठन
बारह खड़ी पठन
शब्द पठन
वाक्य पठन
कविता पठन
गद्य - कहानी, नाटक, पहेली, चुटकुला
(सभी है)
५४. भाषा किसे कहते हैं -
अ. जो बातें एक - दूसरे को बोलकर समझी व
समझायीं जाये
ब. जो बातें एक-दूसरे को लिखकर समझी व
समझायीं जायें
स. उपरोक्त दोनों
द. इनमें से कोई नहीं (स)
५५. आगत ध्वनियाँ है -
अ. ऑ, ज़, फ़
ब. ड़, ढ़
स. श, ष, स, ह (अ)
५६. वर्णमाला किसे कहते हैं -
अ. वर्णों के निश्चित और क्रमिक समूह को
ब. वर्णों के अनिश्चित और अक्रमिक समूह को
स. दोनों
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
५७. स्वर का उच्चारण होता है -
अ. स्वतंत्र
ब. अस्वतंत्र
स. दोनो
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
५८. व्यंजन उच्चारित होते हैं -
अ. स्वतंत्र
ब. स्वर की सहायता से
स. दोनो
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
५९. स्वास्थ्य शिक्षा का उद्देश्य है
अ. एक स्वस्थ छात्र तैयार करना
ब. शिक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य को अच्छा
बनाना (ब)
६०. स्वास्थ्य की दृष्टि से विद्यालय में ध्यान देना होगा
-
अ. शुद्ध वायु की व्यवस्था पर
ब. शुद्ध जल की व्यवस्था पर
स. शौचालयों व मूत्रालय की समुचित सफाई
व्यवस्था पर
द. उपर्युक्त सभी (द)
६१. विद्यालय स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम में
सम्मिलित हैं -
अ. स्वास्थ्य सेवाएं
ब. स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा
स. विद्यालय का स्वस्थ पर्यावरण
द. उपर्युक्त सभी (द)
६२. बालक का स्वास्थ्य निश्चित करते हैं -
अ. परिवेश
ब. आनुवंशिकता
स. उपर्युक्त दोनो
द. इनमें से कोई नहीं (स)
६३. स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक है -
अ. ३
ब. ४ (ब)
६४.प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में होती हैं -
अ. प्राथमिक उपचार हेतु आवश्यक दवाएँ व
वस्तुएं
ब. पूर्ण चिकित्सा की व्यवस्था (अ)
६५. स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक है -
अ. वंशानुक्रम व वातावरण
ब. पोषण
स. व्यक्तिगत स्वच्छता
द. उपर्युक्त सभी (द)
६६. हैल्थ शब्द का अर्थ है -
अ. शरीर को निरोग रखना
ब. शरीर, मन व आत्मा को प्रसन्नचित व
निरोग रखना (ब)
६७. नेत्र स्वच्छता के लिए उपयोग किया जाता है -
अ. गंधक
ब. बोरिक पाउडर
स. टैल्कम पाउडर
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
६८. पानी को साफ करना चाहिए -
अ. छानकर
ब. उबालकर
स. आसवन द्वारा
द. उपरोक्त सभी (द)
६९.गॉधी जी के अनुसार शिक्षण पद्धति
है-
क. अनुभव द्वारा सीखना
ख. क्रिया द्वारा सीखना
ग. मनसा, वाचा, कर्मणा में सम्बन्ध स्थापित
कर सिखाना
घ. सभी (घ)
७०.गांधी जी ने कितनी
शिक्षण पद्धति बतायी-
क. ५
ख. ६
ग. ७
घ. ८ (क)
७१. शिक्षण अधिगम सामग्री को कितने भागों में
विभक्त कर सकते हैं -
क. ४
ख. ५ (क)
७२. टी ०एल०एम० का प्रयोग शिक्षक क्यों करते
हैं -
क. शिक्षण को सरल बनाने के लिए
ख. शिक्षण को रोचक बनाने के लिए
ग. शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए
घ. सभी (घ)
७३. एक आदर्श पाठ्य योजना में कितनी
विशेषताएं
होती हैं -
क. १६
ख. १७
ग. १८
घ. १९ (क)
७४. डॉ० माण्टेसरी बालकों की....... का
समर्थन करती हैं -
क. पूर्ण स्वतंत्रता का
ख. स्वतंत्रता पर शिक्षकों के हस्तक्षेप का
ग. इनमें से कोई नहीं (क)
७५. माण्टेसरी पद्धति की विशेषताएं हैं -
क. ६
ख. ७
ग. ८
घ. ९ (क)
७६. डाल्टन योजना के कितने सिद्धांत हैं -
क. ७
ख. ८
ग. ९
घ. १० (क)
७७. डाल्टन योजना का प्रारम्भ कब हुआ -
क. १९२२
ख. १९२०
ग. इनमें से कोई नहीं (ख)
७९. अनुछेद ४५ में निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा
का लक्ष्य रखा गया -
क. १९५०
ख. १९५५
ग. इनमें से कोई नहीं (क)
८०. गोखले ने अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का
प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्रिमंडल में पेश किया-
क. १९१०
ख. १९११
ग. इनमें से कोई नहीं (क)
८१. प्रारम्भिक शिक्षा को अनिवार्य व सर्वजन
सुलभ बनाने के उद्देश्य है -
क. समाज के सभी वर्गों के सभी बच्चों
को
आवश्यक विद्यालयीय सुविधा प्रदान करना
ख. सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन व
ठहराव सुनिश्चित करना
ग. सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान
करना
घ. सभी (घ)
८२. अनौपचारिक शिक्षा योजना समाप्त की
गई-
क. २००१
ख. २००२
ग. २००३
घ. २००४ (क)
८३. जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के प्रमुख
पक्ष हैं -
क. २
ख. ४
ग. ३
घ. सभी (ग)
८४. तनाव होता है -
अ. सकारात्मक
ब. नकारात्मक
स. दोनों तरह का
द. इनमें से कोई नहीं (स)
८५. पुस्तक कला का उद्देश्य है -
अ. पुस्तकों को सुरक्षित रखना
ब. पुस्तकों में सौन्दर्य लाना
स. धनार्जन करना
द. उपर्युक्त सभी (द)
८६. पीला रंग प्राप्त किया जाता है -
अ. रामरज से
ब. गेरू से
स. टेसू के फूल से
द. सिंदूर से (अ)
८७. बच्चों में उचित आसन में बैठने की आदत
डालना किसकी जिम्मेदारी है -
अ. माता-पिता की
ब. शिक्षक की
स. दोनों की
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं (स)
८८. कुपोषण होने पर बच्चों में कौन सा रोग
होता है -
अ. सूखा रोग
ब. मरासमस
स. क्वार्शिओरकर
द. उपरोक्त सभी (द)
📕✏
८९. टी ०ए०टी०परीक्षण
मापन करता है -
अ. चरित्र
ब. योग्यता
स. बुद्धि
द. व्यक्तित्व (द)
९०. सी०ए०टी० के कार्डस पर चित्र बने
होते हैं -
अ. मनुष्य
ब. पक्षी
स. वस्तु
द. जानवर (द)
९१. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना है -
अ. ११-१४ वर्ष तक की शालात्यागी
अन्य
पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं के लिए
ब. ११-१४ वर्ष तक की शालात्यागी
अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं के लिए
स. ११-१४ वर्ष तक की शालात्यागी
अनुसूचित
जाति, अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं
के लिए
द. उपर्युक्त सभी के लिए (द)
९२. छात्रवृति योजना है -
अ. कक्षा १से ५ तक निर्धन सामान्य वर्ग के लिए ब. अनुसूचित
जाति व जनजाति वर्ग हेतु
स. अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए
द. उपर्युक्त सभी के लिए (द)
९३. अस्थि दोष से ग्रसित बच्चों की देखने व सुनने
की क्षमता होती है -
अ. बहुत कम
ब. बहुत अधिक
स. सामान्य बच्चों की तरह
द. अनिश्चित (स)
९४.आमतौर पर अनुशासन बनाये रखने के नाम
पर बहुतायत में प्रयोग किया जाता है -
अ. भय का
ब. भय व दण्ड का
स. पुरस्कार का
द. दण्ड का (ब)
९५. रंगों में अन्तर नहीं कर पाता है -
अ. दृष्टि दोष से ग्रसित बच्चा
ब. अस्थि दोष से ग्रसित बच्चा
स. प्रखर बुद्धि बच्चा
द. मन्द बुद्धि बच्चा (अ)
९६. किस दोष से ग्रसित होने पर कक्षा में बच्चा
अपनी भौंहें एवं माथा सिकोड़ता है -
अ. अस्थि दोष से
ब. वाणी दोष से
स. दृष्टि दोष से
द. श्रवण दोष से (स)
९७. डाल्टन मनोविज्ञान की किस विधि के
जन्मदाता है -
अ. प्रश्नावली विधि के
ब. क्रमबद्ध चरित्र लेखन विधि के
स. मानसिक मापन विधि के
द. प्रयोग विधि के (स)
९८. बालकों के सर्वांगीण विकास का दायित्व है -
अ. शिक्षक, माता-पिता का
ब. राष्ट्र का
स. समाज का
द. शिक्षक का (द)
९९. बाल केन्द्रित शिक्षा में अधिक से अधिक
प्रयोग किया जाता है -
अ. पाठ्य पुस्तकों का
ब. खेल पर आधारित गतिविधियों का
स. शिक्षण अधिगम सामग्री का
द. श्यामपट्ट का (स)
१००. जो बालक जन्मजात अंग-भंग होते हैं,
कहलाते हैं -
अ. अपंग बालक
ब. गूँगे बालक
स. लँगड़े बालक (अ)
१०१. सस्वर वाचन, मौन वाचन किसके प्रकार
है-
अ. लिखना
ब. पढ़ना
स. सुनना
द. मौखिक (ब)
१०२. सड़क दुर्घटनाओं के संभावित कारण है - अ. बहुत तेज
गति से वाहन चलाना
ब. नशे की हालत में वाहन चलाना
स. भारी व बड़े वाहनों को ओवरटेक करने
की
कोशिश करना
द. उपर्युक्त सभी (द)
१०३. लाल बत्ती का मतलब है -
अ. रूकना
ब. आगे जाओ
स. चलने के लिए तैयार हो जाओ
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
१०४. तनाव ग्रस्त व्यक्ति के लिए मुफ्त की दवा है -
अ. मुस्कुराते रहना
ब. अच्छे विचारों को सुनना व प्रकट करना
स. प्रातः टहलना व समय से संतुलित भोजन
करना
द. उपर्युक्त सभी (द)
१०६. तनाव को कैसे दूर करे-
अ. शांत रहे
ब. प्रेरणादायक साहित्य का अध्ययन करे
स. पारस्परिक सहयोग से कार्य करे
द. उपरोक्त सभी (द)
१०६. तनाव से व्यक्ति पर कौन-कौन से प्रभाव
पड़ते हैं -
अ. मांसपेशियों में तनाव, हृदयगति, पीठ दर्द
ब. रक्तचाप पर, सिरदर्द / माइग्रेन
स. स्पांडलाइटिस, उदर विकार, पाचन शक्ति
द. उपर्युक्त सभी (द)
१०७. कुचीपुड़ी कहॉ का
शास्त्रीय नृत्य है -
अ. गुजरात
ब. आन्ध्र प्रदेश
स. केरल
द. तमिलनाडु (स)
१०८. गरबा कहॉ का लोक नृत्य है-
अ. गुजरात
ब. आन्ध्र प्रदेश
स. केरल
द. तमिलनाडु (अ)
१०९. मोहिनीअट्टम है -
अ. लोक नृत्य
ब. शास्त्रीय नृत्य
स. दोनों
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
११०. बस्तर विद्रोह कब हुआ -
अ. १९१०
ब. १८३१-१८३२
स. १८५५
द. १९४० (अ)
१११. वर्ली विद्रोह कब हुआ -
अ. १९१०
ब. १८३१-१८३२
स. १८५५
द. १९४० (द)
११२. सन्तुलित आहार से तात्पर्य है -
अ. न्यून भोजन
ब. लगातार भोजन
स. अधिक भोजन
द. सर्वांगीण भोजन (द)
११३. सफल व्यक्ति बनने के लिए आवश्यकता है -
अ. सहायता की
ब. अच्छी नौकरी की
स. समाज की
द. कुशल निर्देशन की (द)
११४. प्रतिभाशाली बालकों में बौद्धिक क्षमता
होती
है -
अ. सामान्य
ब. असामान्य
स. अधिक
द. सर्वोच्च (द)
११५. मन्द बुद्धि बालकों का बौद्धिक स्तर होता है -
अ. सामान्य
ब. कम
स. अधिक
द. सर्वोच्च (ब)
११६. मंद बुद्धि होता है -
अ. क्रम पर
ब. चोट से
स. शारीरिक आघात से
द. वंशानुक्रम से (द)
११७. बाल केन्द्रित शिक्षा में अधिक से अधिक
प्रयोग किया जाता है -
अ. पाठ्य पुस्तकों का
ब. खेल पर आधारित पर गतिविधियों का
स. शिक्षण अधिगम सामग्री का
द. श्यामपट्ट का (स)
११८. खेल-खेल में तथा गतिविधियों के माध्यम से
बच्चों को ग्यान दिया जाता है -
अ. बाल केन्द्रित शिक्षा में
ब. शिक्षक केन्द्रित शिक्षा में
स. विद्यालय केन्द्रित शिक्षा में
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
११९. विकास की विभिन्न अवस्थाओं का ग्यान
होता है -
अ. जीव विज्ञान से
ब. सामाजिक विज्ञान से
स. शिक्षा मनोविज्ञान से
द. शल्य विग्यान से (स)
१२०. शिक्षक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान सहायक
होता है, बच्चों को -
अ. जानने में
ब. मार्गदर्शन देने में
स. नियन्त्रित करने में
द. उपर्युक्त सभी में (द)
१२१. सामाजिक अध्ययन में अध्ययन किया जाता है -
अ. केवल आर्थिक क्रियाओं का
ब. राजनीतिक गतिविधियों का
स. सामाजिक व भौतिक वातावरण का
द. भौतिक वातावरण का (स)
१२२. उपसर्ग होता है -
अ. वह शब्दांश जो मूल शब्द के बाद जुड़ता है
ब. वह शब्दांश जो संग्या पदों में कारक चिन्ह के
साथ में जुड़ता है
स. वह शब्द जो समास द्वारा निर्मित होता है
द. वह शब्दांश जो मूल शब्द के आरम्भ में
जुड़ता है (द)
१२३. समालोचना का क्या अर्थ है -
अ. मत प्रकट करना
ब. दोष बताना
स. गुण बताना
द. सद्-असद् का विवेचन (द)
१२४. काव्य शिक्षण में निम्न में से किसका महत्व अधिक है -
अ. विचार विश्लेषण
ब. बोध प्रश्न
स. मौन वाचन
द. आदर्श वाचन
१२५. नाटक के आधुनिक भेद हैं -
अ. गीति नाट्य
ब. रेडियो नाटक
स. दूरदर्शन, एकांकी
द. उपरोक्त सभी (द)
१२६. आधुनिक हिन्दी में विराम चिन्हों का प्रयोग
होता है -
अ. पूर्ण विराम
ब. अर्द्ध विराम
स. अल्प विराम
द. उपरोक्त सभी (द)
१२७. गद्य खण्ड के शिक्षण में आप 'वसुंधरा' शब्द को कैसे
समझायेंगे-
अ. मानचित्र द्वारा
ब. प्रतिमूर्ति द्वारा
स. रेखाचित्र द्वारा
द. पर्याय कथन द्वारा
१२८. गद्य शिक्षण में सर्वाधिक महत्व किसका है -
अ. सस्वर पठन
ब. मौन पठन
स. रसानुभूति
द. आदर्श वाचन (ब)
१२९. उपन्यास शिक्षण में किसका महत्व है -
अ. आदर्श वाचन
ब. अनुकरण वाचन
स. स्वाध्याय
द. बोध प्रश्न (स)
१३०. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास का
तत्व नहीं है -
अ. कथावस्तु
ब. सौन्दर्यानुभूति
स. देशकाल
द. शैली (ब)
१३१. निम्नलिखित में से कौन-सा नाटक का तत्व नहीं
है -
अ. प्रत्याशा
ब. नियताप्ति
स. वर्णन
द. फलागम (स)
१३२. फ्रोबेल के अनुसार लेखन कब प्रारंभ करना चाहिए -
अ. पढ़ने की क्रिया के बाद
ब. पढ़ने की क्रिया के पूर्व
स. प्रतीकों की पहचान की
कला के पूर्व
द. पढ़ना लिखना साथ चलना चाहिए (अ)
१३३. कहानी और उपन्यास में किस कारण
समानता है -
अ. कथानक
ब. चरित्र-चित्रण
स. बाह्य दृष्टि
द. कल्पना शक्ति (स)
१३४. नाटक शिक्षण में निम्नलिखित में से किसका महत्व
नहीं है -
अ. रंगमंच अभिनय
ब. कक्षाभिनय
स. मौन पठन
द. वाचिक अभिनय (स)
१३५. रूचि का सबसे अधिक संबन्ध है-
अ. संवेग से
ब. ध्यान से
स. बुद्धि से
द. इनमें से किसी से नहीं (ब)
१३६. स्मृति का तत्व है -
अ. तर्क करना
ब. पहचान
स. रूचि
द. प्रेरणा (ब)
१३७. रूचि परीक्षण किया था-
अ. बिने साइमन ने
ब. स्ट्रांग ने
स. मरे एंव मार्गन ने
द. इनमें से कोई नहीं (ब)
१३८. बुद्धि परीक्षण किया था-
अ. बिने साइमन ने
ब. स्ट्रांग ने
स. मरे एंव मार्गन ने
द. इनमें से कोई नहीं (अ)
१३९. क्रियात्मक अनुसंधान को कह सकते हैं -
अ. सीखने का तरीका
ब. सोचने का तरीका
स. पढ़ने का तरीका
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं (अ)
१४०. घुमन्तू बच्चा के गुण-
अ. यह दिन भर घूमता-फिरता रहता है
ब. गिल्ली खेलते समय १५०+३०० कुल ४५०
तुरन्त जोड़कर बता देता है
स. वृक्षों, जानवरों के नाम जानता पहचानता है
द. उपरोक्त सभी (द)
१४१. विद्यालय की समय सारणी
कैसी होनी चाहिये -
अ. लचीलीपन
ब. कठोर
स. इनमें से कोई नहीं (अ)
१४२. शिक्षकों को जानकारी होना चाहिए -
अ. पाठ्यक्रम
ब. पाठ्य पुस्तकों व कार्य पुस्तिकाएं की
स. शिक्षक संदर्शिकाएं की
द. उपरोक्त सभी की (द)
१४३. ऊष्म व्यंजन है -
अ. य र ल व
ब. श ष स ह
स. क्ष त्र श्र
द. ऑ ज़ फ़ (ब)
१४४. शिक्षण अधिगम सामग्री में शामिल है-
अ. प्रोजेक्टर, रेडियो व टेलीविजन
ब. मानचित्र व ग्लोब
स. बैठने की व्यवस्था और टाट पट्टी
द. उपरोक्त सभी (द)
१४५. विचारों का आदान प्रदान होता है -
अ. वाद-विवाद विधि में
ब. मान्टेसरी विधि में
स. प्रायोजना विधि में
द. किण्डरगार्टन विधि में (अ)
१४६. बोलना कौशल के दोष है -
अ. हकलाना व तुतलाना तथा मनौवैज्ञानिक दोष
ब. अधिक या न्यून गति तथा प्रवाह एवं
ओजस्विता की कमी
स. आरोह-अवरोह की अनिश्चितता
द. उपरोक्त सभी (द)
१४७. किन विधियों द्वारा बोलना कौशल का
विकास किया जा सकता है -
अ. कविता का सस्वर वाचन तथा अभिनय
ब. भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता
स. शब्द कार्ड पर लिखे सचित्र शब्द
द. उपरोक्त सभी (द)
१४८. बोलना कौशल के गुण हैं -
अ. शुद्धता एवं स्पष्टता
ब. प्रवाह तथा विचार क्रमबद्धता
स. अवसरानुकूलता तथा प्रभावोत्पादकता
द. सभी (द)
१४९. छात्रों में सुनना कौशल का किन विधियों
द्वारा विकास किया जा सकता है -
अ. गीत व कविता के सस्वर वाचन के द्वारा
सुनना व सुनाना
ब. चित्राधारित कहानी को सुनाने के द्वारा
स. उपरोक्त दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नहीं (स)
१५०. सुनना कौशल का अर्थ बालकों में ऐसी
क्षमता का विकास करने से है जिससे कि वे
किसी कथन को -
अ. ध्यान से सुन सकें, उसका सही अर्थ समझ
सकें
ब. सुनी हुई बात पर चिन्तन एवं मनन कर सकें
एवं उचित निर्णय ले सकें
स. अ एवं ब दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नहीं (स)
१५१. भाषा के क्षेत्र में अक्षम बच्चों की पहचान
कैसे करोगे-
अ. वर्तनी को अलग - अलग पढ़ने के बाद
उससे शब्द बनाकर उसका उच्चारण करने
में कठिनाई महसूस करता है
ब. पढ़ते समय पंक्तियाँ छोड़ देता है अथवा एक
पंक्ति को दो बार पढ़ता है
स. शब्दों का गलत क्रम में उच्चारण करता है,
जैसे- कल को लक,, अमरूद को अरमूद,,
स्कूल को इस्कूल आदि
द. उपरोक्त सभी (द)
१५२. संगीत कला शिक्षण के उद्देश्य है -
अ. संगीत के माध्यम से राष्ट्रीयता,
मानवता,
भावात्मक एकता तथा नैतिकता आदि गुणों
का विकास करना
ब. भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा एवं
स्वाभिमान का भाव उत्पन्न करना
स. गीतों में निहित स्वर, लय और ताल की
अनुभूति कराना
द. उपरोक्त सभी (द)
१५३.- बाल मनोविज्ञान बच्चों के विकास का
अध्ययन करता है -
अ- केवल गर्भावस्था तक
ब- जन्म से किशोरावस्था तक
स- जन्म से बाल्यावस्था तक
द- गर्भावस्था से किशोरावस्था तक (ब
१५४.सफल शिक्षक वही है जो बच्चों के विषय में -
अ- कम जानकारी रखता है
ब- अधूरी जानकारी रखता है
स- सम्पूर्ण जानकारी रखता है
द- इनमें से कोई नहीं (स
१५५.- बाल विकास की अवस्थाएं होती है
-
अ- २
ब- ३
स- ४
द- ५ (ब
१५६. बाल्यकालीन शिक्षा की
जानकारी हमें कहॉ से मिलती है -
अ- मनोविज्ञान द्वारा
ब- समाजाशास्त्र द्वारा
स- तर्कशास्त्र द्वारा
द- इन सभी द्वारा (अ
१५७- बैठने का उचित तरीका है -
अ- सीधे होकर बैठना
ब- झुककर बैठना
स- टेढ़े बैठना (अ
१५८. ओ०आर०एस० का घोल दिया जाता है -
अ- पेटदर्द में
ब- निर्जलीकरण में
स- सिरदर्द में (ब
१५९- संतुलित आहार में -
अ- केवल फल सम्मिलित होता है
ब- केवल वसायुक्त खाद्य पदार्थ होता है
स- प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण सम्मिलित
होते हैं (स
१६०- खेल एंव व्यायाम से शरीर में -
अ- कमजोरी आती है
ब- अधिक आलस्य अनुभव होता है
स- रक्त संचरण अच्छी गति से होता है (स
१६१- पर्यावरण सुरक्षित रहे, इसके लिए -
अ- पेड़ पौधों को काटना चाहिए
ब- पेड़ - पौधे सुरक्षित रखना चाहिए
स- प्लास्टिक का प्रयोग करना चाहिए (ब
१६२- पर्यावरण प्रदूषण से प्राकृतिक आपदायें
आती हैं यथा-
अ- सुनामी, भूकंप अथवा मानव जनित
ब- उद्योगों का विकास होना
स- सर्दी एवं गर्मी में मौसम सामान्य
अथवा
अनुकूल रहना (अ)
१६३. NCERT की स्थापना की गई है -
(अ) १ सितंबर १९६१ (ब) १ सितंबर १९६०
(स) १ सितंबर १९६२ (द) १ सितंबर १९७१
(अ
१६४. मानवीय संसाधन नहीं है -
(अ) प्रधानाध्यापक
(ब) विद्यालय भवन
(स) बच्चे
(द) अध्यापक (ब
१६५.शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार घोषित किया गया-
(अ) फैक्ट्री एक्ट १९४८
(ब) लेवर एक्ट १९५१
(स) संविधान संशोधन २००१ (स
१६६. विद्यालय के आय व्यय का ब्यौरा रहता है -
(अ) उपस्थिति पंजिका
(ब) अादेश पुस्तिका
(स) सर्विस बुक
(द) कैश बुक (द
१६७. विद्यालय का आधार स्तंभ होता है -
(अ) बच्चे
(ब) शिक्षक
(स) पाठ्यक्रम
(द) प्रधानाध्यापक (अ
१६८. अध्यापकों के कार्य-कलाप, आचरण एंव वेतन वृद्धि का
उल्लेख किस अभिलेख में होता है -
(अ) कैश बुक
(ब) सेवा पुस्तिका
(स) लॉग बुक
(द) आवागमन पंजिका (ब
१६९. कक्षा में सफल अध्यापन के लिए आवश्यक है कि -
(अ) शिक्षक बच्चों को व्यत रखें
(ब) श्यामपट्ट का अधिक प्रयोग करें
(स) विषयवस्तु की अच्छी
तैयारी करें
(द) अच्छा भाषण दें (स
१७०. प्रवेश पंजिका में विवरण रहता है -
(अ) वेतन सम्बन्धी
(ब) अवकाश सम्बन्धी
(स) सम्पत्ति सम्बन्धी
(द) छात्र की जन्म तिथि, प्रवेश तिथि, पिता का नाम तथा
निवास का पता (द
१७१-उ० प्र० बेसिक शिक्षा अधिनियम बना -
अ- १९७२ ब- १९६८
स- १९८६ द- १९९२ (अ
१७२- कितने बर्ष बाद पाठ्यक्रम में परिवर्तन क्या जाता है -
अ- ८ ब- ५
स- ६ द- १० (ब)
(उत्तरों का मिलान कर लें किसी भी त्रुटि के
लिए एडमिन जिम्मेदार नहीं होगा। प्रयास शतप्रतिशत
किया गया है)

१७३- महात्मा गांधी ने बेसिक शिक्षा का प्रस्ताव रखा
था -
अ- १९४५ ब- १९४७
स- १९३७ द- १९४२ (स
१७४- सर्व शिक्षा अभियान को वित्तीय सहायता
मिलती है -
अ- राज्य सरकार
ब- केन्द्र सरकार
स- राज्य व ग्राम पंचायत
द- केन्द्र व राज्य सरकार (द
१७५. क, ख, ग, घ वर्णो का उच्चारण होता है -
अ. कण्ठ से
ब. मूर्धा से
स. दन्त से
द. तालू से (अ
१७६. प्रत्येक स्वर व व्यंजन को क्या कहते हैं -
अ. रचना
ब. अक्षर
स. शब्द
द. भाषा (ब
१७७. स्वर का अर्थ है -
अ. बाधा
ब. वर्ण
स. स्वतंत्र
द. कोई नहीं (स
१७८. अक्षरों के संयोग से क्या बनता है -
अ. व्याकरण
ब. पद
स. दोहा
द. शब्द (द
१७९. अक्षरों के कितने वर्ग है -
अ. दो
ब. चार
स. अाठ
द. तीन (अ
१८०. शोध को कितने वर्गों में विभाजित किया जा सकता है -
अ. ४
ब. ५
स. २
द. ३ उत्तर. द
१८१. 'समस्या हमारी और हल भी
हमारा' किस
किस शोध का मूल आधार है -
अ. मौलिक शोध
ब. व्यावहारिक शोध
स. क्रियात्मक शोध
द. इनमें से कोई नहीं उत्तर. स


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 

UPTET SARKARI NAUKRI News - Exam Preparation Material -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - Exam Preparation Material


शिक्षा मनोविज्ञान का खजाना for u
friends
(महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर )
1. Psychology शब्द का सबसे पहले प्रयोग किया
– रुडोल्फ गॉलकाय द्वारा 1590 में
2. Psychology की प्रथम पुस्तक Psychologia
लिखी - रुडोल्फ गॉलकाय ने
3. Psychology शब्द की उत्पत्ति हुई है – Psyche
+Logos यूनानी भाषा के दो शब्दों से
4. विश्व की प्रथम Psychology Lab – 1879 में
विलियम वुंट द्वारा जर्मनी में स्थापित
5. विश्व का प्रथम बुद्धि परीक्षण – 1905 में
बिने व साइमन द्वारा
* भारत का प्रथम बुद्धि परीक्षण – 1922 में सी.
एच. राईस द्वारा
6. आधुनिक मनोविज्ञान का जनक – विलियम
जेम्स
7. आधुनिक मनोविज्ञान के प्रथम
मनोवैज्ञानिक – डेकार्टे
8. किन्डरगार्टन विधि के प्रतिपादक – फ्रोबेल
9. डाल्टन विधि के प्रतिपादक – मिस हेलेन
पार्कहर्स्ट
10. मांटेसरी विधि के प्रतिपादक – मैडम
मारिया मांटेसरी
11. संज्ञानात्मक आन्दोलन के जनक – अल्बर्ट
बांडूरा
12. मनोविज्ञान के विभिन्न सिद्धांत/
संप्रदाय और उनके जनक –
•गेस्टाल्टवाद (1912) – कोहलर, कोफ्का,
वर्दीमर व लेविन
•संरचनावाद (1879)– विलियम वुंट
•व्यवहारवाद (1912) – जे. बी. वाटसन
•मनोविश्लेशणवाद (1900) – सिगमंड फ्रायड
•विकासात्मक/संज्ञानात्मक – जीन पियाजे
•संरचनात्मक अधिगम की अवधारणा – जेरोम
ब्रूनर
•सामाजिक अधिगम सिद्धांत (1986) – अल्बर्ट
बांडूरा
•संबंधवाद (1913) – थार्नडाईक
•अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत (1904) –
पावलव
•क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत (1938) – स्किनर
•प्रबलन/पुनर्बलन सिद्धांत (1915) – हल
•अन्तर्दृष्टि/सूझ सिद्धांत (1912) - कोहलर
13. व्यक्तितत्व मापन की प्रमुख प्रक्षेपी
विधियाँ
•प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (T.A.T.)
•बाल अंतर्बोध परीक्षण (C.A.T.)
•स्याही धब्बा परीक्षण (I.B.T.)
•वाक्य पूर्ति परीक्षण (S.C.T.)
14. व्यक्तितत्व मापन की प्रमुख अप्रक्षेपी
विधियाँ
•अनुसूची
•प्रश्नावली
•साक्षात्कार
•आत्मकथा विधि
•व्यक्ति इतिहास विधि
•निरीक्षण
•समाजमिति
•शारीरिक परीक्षण
•स्वप्न विश्लेषण
•मानदंड मूल्यांकन विधि
•स्वंतत्र साहचर्य परीक्षण (F.W.A.T.)
15. बुद्धि के सिद्धांत और उनके प्रतिपादक –
•एक खण्ड का /निरंकुशवादी सिद्धांत (1911) –
बिने, टरमन व स्टर्न
•द्वि खण्ड का सिद्धांत (1904) – स्पीयरमैन
•तीन खण्ड का सिद्धांत – स्पीयरमैन
•बहु खण्ड का सिद्धांत – थार्नडाईक
•समूह कारक सिद्धांत – थर्स्टन व कैली
=> मनोविज्ञान के जनक = विलियम जेम्स
=> आधुनिक मनोविज्ञान के जनक = विलियम
जेम्स
=> प्रकार्यवाद साम्प्रदाय के जनक = विलियम
जेम्स
=> आत्म सम्प्रत्यय की अवधारणा = विलियम
जेम्स
=> शिक्षा मनोविज्ञान के जनक = थार्नडाइक
=> प्रयास एवं त्रुटि सिद्धांत = थार्नडाइक
=> प्रयत्न एवं भूल का सिद्धांत = थार्नडाइक
=> संयोजनवाद का सिद्धांत = थार्नडाइक
=> उद्दीपन-अनुक्रिया का सिद्धांत =
थार्नडाइक
=> S-R थ्योरी के जन्मदाता = थार्नडाइक
=> अधिगम का बन्ध सिद्धांत = थार्नडाइक
=> संबंधवाद का सिद्धांत = थार्नडाइक
=> प्रशिक्षण अंतरण का सर्वसम अवयव का
सिद्धांत = थार्नडाइक
=> बहु खंड बुद्धि का सिद्धांत = थार्नडाइक
=> बिने-साइमन बुद्धि परीक्षण के प्रतिपादक =
बिने एवं साइमन
=> बुद्धि परीक्षणों के जन्मदाता = बिने
=> एक खंड बुद्धि का सिद्धांत = बिने
=> दो खंड बुद्धि का सिद्धांत = स्पीयरमैन
=> तीन खंड बुद्धि का सिद्धांत = स्पीयरमैन
=> सामान्य व विशिष्ट तत्वों के सिद्धांत के
प्रतिपादक = स्पीयरमैन
=> बुद्धि का द्वय शक्ति का सिद्धांत =
स्पीयरमैन
=> त्रि-आयाम बुद्धि का सिद्धांत =
गिलफोर्ड
=> बुद्धि संरचना का सिद्धांत = गिलफोर्ड
=> समूह खंड बुद्धि का सिद्धांत = थर्स्टन
=> युग्म तुलनात्मक निर्णय विधि के प्रतिपादक
= थर्स्टन
=> क्रमबद्ध अंतराल विधि के प्रतिपादक =
थर्स्टन
=> समदृष्टि अन्तर विधि के प्रतिपादक = थर्स्टन
व चेव
=> न्यादर्श या प्रतिदर्श(वर्ग घटक) बुद्धि का
सिद्धांत = थॉमसन
=> पदानुक्रमिक(क्रमिक महत्व) बुद्धि का
सिद्धांत = बर्ट एवं वर्नन
=> तरल-ठोस बुद्धि का सिद्धांत = आर. बी.
केटल
=> प्रतिकारक (विशेषक) सिद्धांत के
प्रतिपादक = आर. बी. केटल
=> बुद्धि 'क' और बुद्धि 'ख' का सिद्धांत = हैब
=> बुद्धि इकाई का सिद्धांत = स्टर्न एवं जॉनसन
=> बुद्धि लब्धि ज्ञात करने के सुत्र के प्रतिपादक
= विलियम स्टर्न
=> संरचनावाद साम्प्रदाय के जनक = विलियम
वुण्ट
=> प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जनक =
विलियम वुण्ट
=> विकासात्मक मनोविज्ञान के प्रतिपादक =
जीन पियाजे
=> संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत = जीन
पियाजे
=> मूलप्रवृत्तियों के सिद्धांत के जन्मदाता =
विलियम मैक्डूगल
=> हार्मिक का सिध्दान्त = विलियम मैक्डूगल
=> मनोविज्ञान को मन मस्तिष्क का विज्ञान
= पोंपोलॉजी
=> क्रिया प्रसूत अनुबंधन का सिध्दान्त =
स्किनर
=> सक्रिय अनुबंधन का सिध्दान्त = स्किनर
=> अनुकूलित अनुक्रिया का सिद्धांत = इवान
पेट्रोविच पावलव
=> संबंध प्रत्यावर्तन का सिद्धांत = इवान
पेट्रोविच पावलव
=> शास्त्रीय अनुबंधन का सिद्धांत = इवान
पेट्रोविच पावलव
=> प्रतिस्थापक का सिद्धांत
= इवान पेट्रोविच पावलव
=> प्रबलन(पुनर्बलन) का सिद्धांत = सी. एल. हल
=> व्यवस्थित व्यवहार का सिद्धांत = सी. एल.
हल
=> सबलीकरण का सिद्धांत = सी. एल. हल
=> संपोषक का सिद्धांत = सी. एल. हल
=> चालक / अंतर्नोद(प्रणोद) का सिद्धांत =
सी. एल. हल
=> अधिगम का सूक्ष्म सिद्धान्त = कोहलर
=> सूझ या अन्तर्दृष्टि का सिद्धांत = कोहलर,
वर्दीमर, कोफ्का
=> गेस्टाल्टवाद सम्प्रदाय के जनक = कोहलर,
वर्दीमर, कोफ्का
=> क्षेत्रीय सिद्धांत = लेविन
=> तलरूप का सिद्धांत = लेविन
=> समूह गतिशीलता सम्प्रत्यय के प्रतिपादक =
लेविन
=> सामीप्य संबंधवाद का सिद्धांत = गुथरी
=> साईन(चिह्न) का सिद्धांत = टॉलमैन
=> सम्भावना सिद्धांत के प्रतिपादक = टॉलमैन
=> अग्रिम संगठक प्रतिमान के प्रतिपादक =
डेविड आसुबेल
=> भाषायी सापेक्षता प्राक्कल्पना के
प्रतिपादक = व्हार्फ
=> मनोविज्ञान के व्यवहारवादी सम्प्रदाय के
जनक = जोहन बी. वाटसन
=> अधिगम या व्यव्हार सिद्धांत के प्रतिपादक
= क्लार्क
=> सामाजिक अधिगम सिद्धांत के प्रतिपादक
= अल्बर्ट बाण्डूरा
=> पुनरावृत्ति का सिद्धांत = स्टेनले हॉल
=> अधिगम सोपानकी के प्रतिपादक = गेने
=> विकास के सामाजिक प्रवर्तक = एरिक्सन
=> प्रोजेक्ट प्रणाली से करके सीखना का
सिद्धांत = जान ड्यूवी
=> अधिगम मनोविज्ञान का जनक = एविग हास
=> अधिगम अवस्थाओं के प्रतिपादक = जेरोम
ब्रूनर
=> संरचनात्मक अधिगम का सिद्धांत = जेरोम
ब्रूनर
=> सामान्यीकरण का सिद्धांत = सी. एच. जड
=> शक्ति मनोविज्ञान का जनक = वॉल्फ
=> अधिगम अंतरण का मूल्यों के अभिज्ञान का
सिद्धांत = बगले
=> भाषा विकास का सिद्धांत = चोमस्की
=> माँग-पूर्ति(आवश्यकता पदानुक्रम) का
सिद्धांत = मैस्लो (मास्लो)
=> स्व-यथार्थीकरण अभिप्रेरणा का सिद्धांत
= मैस्लो (मास्लो)
=> आत्मज्ञान का सिद्धांत = मैस्लो (मास्लो)
=> उपलब्धि अभिप्रेरणा का सिद्धांत = डेविड
सी.मेक्लिएंड
=> प्रोत्साहन का सिद्धांत = बोल्स व काफमैन
=> शील गुण(विशेषक) सिद्धांत के प्रतिपादक =
आलपोर्ट
=> व्यक्तित्व मापन का माँग का सिद्धांत =
हेनरी मुरे
=> कथानक बोध परीक्षण विधि के प्रतिपादक
= मोर्गन व मुरे
=> प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण (T.A.T.)
विधि के प्रतिपादक = मोर्गन व मुरे
=> बाल -अन्तर्बोध परीक्षण (C.A.T.) विधि के
प्रतिपादक = लियोपोल्ड बैलक
=> रोर्शा स्याही ध्ब्बा परीक्षण (I.B.T.)
विधि के प्रतिपादक = हरमन रोर्शा
=> वाक्य पूर्ति परीक्षण (S.C.T.) विधि के
प्रतिपादक = पाईन व टेंडलर
=> व्यवहार परीक्षण विधि के प्रतिपादक = मे
एवं हार्टशार्न
=> किंडरगार्टन(बालोद्यान ) विधि के
प्रतिपादक = फ्रोबेल
=> खेल प्रणाली के जन्मदाता = फ्रोबेल
=> मनोविश्लेषण विधि के जन्मदाता = सिगमंड
फ्रायड
=> स्वप्न विश्लेषण विधि के प्रतिपादक =
सिगमंड फ्रायड
=> प्रोजेक्ट विधि के प्रतिपादक = विलियम
हेनरी क्लिपेट्रिक
=> मापनी भेदक विधि के प्रतिपादक = एडवर्ड्स
व क्लिपेट्रिक
=> डाल्टन विधि की प्रतिपादक = मिस हेलेन
पार्कहर्स्ट
=> मांटेसरी विधि की प्रतिपादक = मेडम
मारिया मांटेसरी
=> डेक्रोली विधि के प्रतिपादक = ओविड
डेक्रोली
=> विनेटिका(इकाई) विधि के प्रतिपादक =
कार्लटन वाशबर्न
=> ह्यूरिस्टिक विधि के प्रतिपादक = एच. ई.
आर्मस्ट्रांग
=> समाजमिति विधि के प्रतिपादक = जे. एल.
मोरेनो
=> योग निर्धारण विधि के प्रतिपादक =
लिकर्ट
=> स्केलोग्राम विधि के प्रतिपादक = गटमैन
=> विभेद शाब्दिक विधि के प्रतिपादक =
आसगुड
=> स्वतंत्र शब्द साहचर्य परीक्षण विधि के
प्रतिपादक = फ़्रांसिस गाल्टन
=> स्टेनफोर्ड- बिने स्केल परीक्षण के प्रतिपादक
= टरमन
=> पोरटियस भूल-भुलैया परीक्षण के प्रतिपादक
= एस.डी. पोरटियस
=> वेश्लर-वेल्यूब बुद्धि परीक्षण के प्रतिपादक =
डी.वेश्लवर
=> आर्मी अल्फा परीक्षण के प्रतिपादक = आर्थर
एस. ओटिस
=> आर्मी बिटा परीक्षण के प्रतिपादक = आर्थर
एस. ओटिस
=> हिन्दुस्तानी बिने क्रिया परीक्षण के
प्रतिपादक = सी.एच.राइस
=> प्राथमिक वर्गीकरण परीक्षण के प्रतिपादक
= जे. मनरो
=> बाल अपराध विज्ञान का जनक = सीजर
लोम्ब्रसो
=> वंश सुत्र के नियम के प्रतिपादक = मैंडल
=> ब्रेल लिपि के प्रतिपादक = लुई ब्रेल
=> साहचर्य सिद्धांत के प्रतिपादक = एलेक्जेंडर
बैन
=> "सीखने के लिए सीखना" सिद्धांत के
प्रतिपादक = हर्लो
=> शरीर रचना का सिद्धांत = शैल्डन
=> व्यक्तित्व मापन के जीव सिद्धांत के
प्रतिपादक = गोल्डस्टीन
शिक्षा
शिक्षा का अर्थ :-
शिक्षा शब्द संस्कृत भाषा के "शिक्ष" धातु से
बना है। जिसका अर्थ है सीखना या
सिखाना। "शिक्षा" शब्द का अंग्रेजी
समानार्थक शब्द "Education" (एजुकेशन) जो की
लेटिन भाषा के "Educatum"(एजुकेटम) शब्द से बना
है तथा "Educatum"(एजुकेटम) शब्द स्वयं लैटिन
भाषा के E (ए) तथा Duco (ड्यूको) शब्दों से
मिलकर बना है। E (ए) शब्द का अर्थ है 'अंदर से' और
Duco (ड्यूको) शब्द का अर्थ है 'आगे बढ़ना'। अतः
"Education" का शाब्दिक अर्थ 'अंदर से आगे
बढ़ना' है।
लेकिन लैटिन भाषा के "Educare"(एजुकेयर) तथा
"Educere" (एजुशियर) शब्दों को भी
"Education"(एजुकेशन) शब्द के मूल के रूप में स्वीकार
किया जाता है। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि
"शिक्षा" शब्द का प्रयोग व्यक्ति या बालक
की आन्तरिक शक्तियों को बाहर लाने अथवा
विकसित करने की क्रिया से लिया जाता है।
शिक्षा की परिभाषायें :-
1. फ्राॅबेल के अनुसार, “शिक्षा एक प्रक्रिया है
जिसके द्वारा एक बालक अपनी शक्तियों का
विकास करता है।”
2. स्वामी विवेकानंद के अनुसार, “मनुष्य में
अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही
शिक्षा है।”
3. महात्मा गांधी के अनुसार, “शिक्षा से मेरा
अभिप्राय बालक या मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क
या आत्मा के
सर्वांगीण एवं सर्वोत्तम विकास से है।”
4. अरस्तु के अनुसार, “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ
मस्तिष्क का निर्माण करना ही शिक्षा है।”
5. पेस्टाॅलाॅजी के अनुसार, “मानव की आंतरिक
शक्तियों का स्वभाविक व सामंजस्यपूर्ण
प्रगतिशील विकास
ही शिक्षा है।”
6. हरबर्ट स्पेन्सर के अनुसार, “शिक्षा से तात्पर्य
है अन्तर्निहित शक्तियों तथा बाह्य जगत के
मध्य समन्वय स्थापित करना है।”
मनोविज्ञान
मनोविज्ञान का अर्थ :-
मनोविज्ञान शब्द का शाब्दिक अर्थ 'मन का
विज्ञान' है। मनोविज्ञान शब्द का अंग्रेजी
समानार्थक शब्द "Psychology" (साइकोलॉजी)
है जो की यूनानी (ग्रीक) भाषा के दो शब्दों
"Psyche"(साइकी)और "Logos"(लोगस) के मिलने से
बना है। Psyche (साइकी) शब्द का अर्थ
"आत्मा" और Logos (लोगस) शब्द का अर्थ
होता है "अध्ययन"। अतः Psychology का
शाब्दिक अर्थ है - "आत्मा का अध्ययन"।
मनोविज्ञान की परिभाषायें :-
1. वाटसन के अनुसार, “ मनोविज्ञान, व्यवहार
का निश्चित या शुद्ध विज्ञान है।”
2. वुडवर्थ के अनुसार, “ मनोविज्ञान, वातावरण
के सम्पर्क में होने वाले मानव व्यवहारों का
विज्ञान है।”
3. मैक्डूगल के अनुसार, “ मनोविज्ञान, आचरण एवं
व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है।”


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 

UPTET SARKARI NAUKRI News - Exam Preparation Material -

UPTET SARKARI NAUKRI   News - Exam Preparation Material




प्र01-उ0प्र0 बेसिक शिक्षा अधिनियम कब बना?
उ0-1972
प्र02-उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद् का गठन कब हुआ?
उ0-25 जुलाई 1972
प्र03-कितने वर्ष बाद पाठ्यक्रम मे परिवर्तन किया जाता है?
उ0-5 वर्ष बाद।
प्र04-महात्मा गांधी ने बुनियादी तालीम/बेसिक शिक्षा प्रस्ताव कब रखा?
उ0-1937 मे
प्र05-ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड योजना क्या है?
उ0-प्राथमिक स्तर पर सभी बच्चों की शिक्षा मे एकरूपता हो(राष्ट्रीय शिक्षा
नीति 1986 के अनुसार)तथा विद्यालयों मे न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुलभ
कराने की योजना है।
प्र06-उपरोक्त योजना कब शुरू की गयी थी?
उ0-1987 मे।
प्र07-पोषाहार वितरण योजना कब शुरू की गयी?
उ0-15 अगस्त 1995 मे
प्र08-जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम(DPEP) कब शुरू किया गया?
उ0-1993-1994
प्र09-सर्व शिक्षा योजना कब शुरू की गयी?
उ0-2000-2001
प्र010-उपरोक्त योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उ0-6-14 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना।
प्राथमिक शिक्षा के संगठनात्मक ढांचा के अंतर्गत कार्यरत संस्थाओ के
संक्षिप्त और विस्त्रत नाम।
अ)राष्ट्रीय स्तर पर-
1)NCERT-National council of educational research &
training
राष्ट्रिय शैक्षिक अनुसन्धान एवम् प्रशिक्षण परिषद्।
2)NUEPA- National University Of Educational Planning
&Administration
राष्ट्रिय शैक्षिक योजना एवम् प्रशासन विश्वविद्यालय
3)NCTE-National Council For Teacher Education
राष्ट्रिय शिक्षक प्रशिक्षण परिषद्
NCERT के अधीन कार्यरत अन्य संस्थाए-
अ)KVS- Kendriya Vidyalya Sangthan
केंद्रीय विद्यालय संगठन
ब)CBSE-Central Board Of Secondary Education
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
स)NVS-Navodaya Vidyalay Sangthan
नवोदय विद्यालय संगठन
डी)CTSA-Central Tibetan Schools Administration
केंद्रीय तिब्बतन विद्यालय प्रशाशन
NCERT की अन्य सहयोगी संस्थाए-
अ)NIE-National Institute Of Education
राष्ट्रिय शैक्षिक संस्थान
ब) RIE-Regional Institute Of Education
क्षेत्रीय शैक्षिक संस्थान
2-राज्य स्तर पर-
1)SCERT-State council of educational research &
Training
राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवम् प्रशिक्षण परिषद
2)SIEMAT-State Institute Of Educational Management &
Training
राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवम् प्रशिक्षण संस्थान
3)जनपद स्तर-
अ)DIET-District Institute Of Education &Training
जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संसथान
ब)BRC-Block Resource Center
ब्लॉक संसाधन केंद्र
स)NPRC-Nyay Panchayat resource center
न्याय पंचायत संसाधन केंद्र
VEC-Village Education Committee
ग्राम शिक्षा समिति
SMC-School Management Committee
विद्यालय प्रबंधन समिति
MTA-Mother Teacher Association
मातृ शिक्षक संघ
PTA-Parents Teacher Association
प्र01.खेल खेल के लिए है यह कथन किसका है_वैलेंटाइन
प्र02.बच्चों की पढाई आरम्भ करने की आदर्श आयु क्या होनी चाहिए_6वर्ष
प्र03.तीन से पांच वर्ष की आयु के बालकों को किस प्रकार की शिक्षा प्रदान
की जाती है_अनौपचारिक
प्र04.खेल रचनात्मक एवं सृजनात्मक क्रियाओं का योग है किस मनोवैज्ञानिक
ने कहा _नन ने
प्र05.किस विधि द्वारा बच्चों को आसानी से समझाकर पढ़ाया जा सकता है _
आगमन विधि
प्र06.विद्यालय मे खेलते हुए बच्चों मे क्या पाया जाता है _ सक्रियता
प्र07.खेलों का सर्बश्रेष्ठ योगदान किस अनुशाशन मे सहयोग देता है _ आत्म
अनुशाशन
प्र08.क्रीड़ा संकुल के निर्माण की परिकल्पना कब प्रस्तुत की गयी_नयी
शिक्षा नीति 1986 के तहत।
प्र09.शिशु के मस्तिष्क को कोरी स्लेट किसने माना है _ रुसो ने
प्र010.कितने %बच्चे तीव्र बुद्धि बच्चे होते है _ 16%
प्र-1 कौनसी अवस्था गोल्डन एज के नाम से जानी जाती है?
उ- किशोरावस्था ।
प्र-2 वैज्ञानिक दृष्टि से बालको की मनोविज्ञान का अध्ययन किस शाखा में
किया जाता है?
उ0-बालमनोविज्ञान में ।
प्र0 3- बाल्यावस्था कब से कब तक होती है?
उ0-6 से 12 वर्ष ।
प्र0 4- बाल केंद्रित शिक्षा का उद्देश्य बालक का कौन सा विकास करना
होता है?
उ0-चहुंमुखी ।
प्र0-5 किस अवस्था में बालक अनुकरण द्वारा विशेष रूप से
सीखता है?
उ0-शैशवावस्था में ।
प्र0-6 बाल्यावस्था में बच्चों को पढाने की विधि किस पर आधारित होनी
चाहिए?
उ0-खेल पर ।
प्र0-7 विकास की दूसरी अवस्था कौन सी है?
उ0-शैशवावस्था ।
प्र0-8-शैशवावस्था को सीखने का आदर्श काल माना जाता है-यह कथन
किसका है?
उ0-वैलेंटाइन का ।
प्र09-अनुकरण द्वारा सीखने की प्रवत्ति अधिक किसमे पायी जाती है?
उ0-शिशु में ।
प्र010 -बाल्यावस्था को मिथ्या परिपक्वता का काल किसने बताया?
उ0-रॉस ने कहा ।


सत्य असत्य बताए -
प्र.1-क्रियात्मक शोध की रुपरेखा लचीली होती है -सत्य
प्र.2-क्रियात्मक शोध का बषय मूल्यांकन नही होता -सत्य
प्र.3-कर्यात्मक शोध में समस्या् का स्वरूप -संकुचित तथा कक्षा, विषय,
विद्यालय तक सीमित होता है ।-सत्य
प्र.4-क्रियात्मक शोध में शोधकर्ता का समस्या से प्रत्य्क्ष सम्बन्ध नही
होता है -असत्य
प्र.5-क्रियात्मक शोध का उद्देश्य बिद्यालय एवम् कक्षा की कार्य प्रणाली
में सुधार लाना है -सत्य
प्र.6-क्रियात्मक शोध में न्याय दर्श ( sample) चयन की समस्य नही होती
-सत्य
प्र.7-क्रियात्मक शोध का सम्बन्ध रचनात्मक पक्ष से है -सत्य
प्र. 8 क्रियात्मक शोध द्वारा कक्षा शिक्षण में सुधार लाया जाता है -सत्य
प्र.9-द्वितीय विश्व् युद्ध् में सर्व प्रथम क्रियात्मक अनुसन्धान शब्द का
प्रयोग कोलियर ने किया -सत्य ।


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET